Powerful Khatu Shyam Ji Mantra in Hindi: सफलता का श्याम मंत्र

By: admin

September 9, 2023

1 minute read

...

Khatu Shyam Ji Mantra: खाटू श्याम जिनको भक्त हारे के सहारे के नाम से भी बुलाते हैं। उनके भक्तों के मानने में यह विश्वास है कि जो व्यक्ति अपनी जिंदगी में परेशान, हताश और जिंदगी से हारा हुआ है, तो केवल खाटू श्याम बाबा का नाम लेने से ही उसके अंदर नई ऊर्जा की उत्पत्ति होती है और जिंदगी में आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है।

यदि आप भी खाटू श्याम बाबा को प्रसन्न करने के लिए खाटू श्याम मंत्र(Khatu Shyam Mantra) जाप कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही स्थान पर हैं। इस लेख में हम आज आपको खाटू श्याम बाबा के मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जाप करने से ही आपके सभी बिगड़े काम पूर्ण होंगे।

तो चलिए शुरू करते हैं और साथ ही हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि खाटू श्याम जी(Khatu Shyam Ji) मंत्रों का जाप इस तरीके से, किस दिन, व किस विधि द्वारा, करना चाहिए जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।

Khatu Shyam Ka Mahashaktishali Mantra: सफलता का श्याम मंत्र

सफलता का श्याम मंत्र: खाटू श्याम मंत्र(Khatu Shyam Mantra) एक अनोखा मंत्र है  जिसका केवल जाप करने से ही आपके जीवन में  खुशहाली, सफलता, बिगड़े हुए कार्य, और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इन मंत्रों का निरंतर जाप करने से उनके सभी  बिगड़े या अटके हुए काम  बड़ी सफलता पूर्वक  पूर्ण होते हैं और बाबा श्याम की उनके ऊपर कृपा की बरसात होती है।

बाबा खाटू श्याम के मंत्र(Baba Khatu Shyam Mantra) –

श्री श्याम देवाय नमः

मोर्वये नमः

शीशदानेश्वराय नमः

श्याम शरणम् ममः

मोर्वी नंदनाय नमः

खाटूनाथाय नमः

सुहृदयाय नमो नमः

महाधनुर्धर वीर बर्बरीकाय नमः

श्याम देवाय बर्बरीकाय हरये परमात्मने, प्रणतः क्लेशनाशाय सुहृदयाय नमो नमः

मोर्वी नंदनाय विद्महे श्याम देवाय धीमहि तन्नो बर्बरीक प्रचोदयात्

 

सफलता का श्याम मंत्र या खाटू श्याम का महाशक्तिशाली महामंत्र

Safalta Ka Shyam Mantra, Khatu Shyam Ka Mahashaktishali Mantra

सफलता का श्याम मंत्र: सभी मंत्रों में से एक मंत्र ऐसा भी है, जिसे सफलता का श्याम मंत्र(Shyam Mantra) या खाटू श्याम का महाशक्तिशाली महामंत्र के रूप में भी जाना जाता है। इस मंत्र का जाप कुछ इस प्रकार है:

ॐ श्री श्याम देवाय नमः।”

अगर आप अपने सभी प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं पा रहे हैं, तो आपको इस मंत्र को जरूर जापना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से आपको जीवन में अवश्य सफलता मिलेगी। (सफलता का श्याम मंत्र)।

खाटू श्याम का गायत्री मंत्र | Khatu Shyam Ka Gayatri Mantra

इन मंत्रों में  एक खाटू श्याम गायत्री मंत्र(Khatu Shyam Gayatri Mantra) भी है  जो कुछ इस प्रकार है :

मोर्वी नंदनाय विद् महे श्याम देवाय धीमहि तन्नो बर्बरीक प्रचोदयात्

श्याम मंत्रों को जपने का सही तरीका | Khatu Shyam Mantra

खाटू श्याम मंत्रों का शास्त्रीय विधि से सही तरीके से जाप करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस तरह से बार-बार मंत्रों का जाप करने से धीरे-धीरे आपके मंत्र सिद्ध होने लगते हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस मंत्र का जाप कभी भी कर सकते हैं।

लेकिन यदि आप इन मंत्रों का जाप विधि के अनुसार पालन करते हैं तो यह मंत्र और भी फलदार होते हैं, लेकिन इसके साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप इन मंत्रों का जाप पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ करना होगा। मंत्र को जपने का मतलब इसे सिद्ध करना है, जिससे आपकी प्रार्थना सीधे भगवान तक पहुंचे। अन्यथा बिना आस्था के जाप किए हुए मंत्रों का कोई निष्कर्ष फल नहीं मिलता है।